भारत की कम्युनिस्ट पार्ट द्वारा सिविल लाइन के जिला कलेक्ट्रेट पर देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध मैं आवाज उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
मुरादाबाद।प्रदेश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर अलग-अलग संगठन के लोगों ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की सरकार से गुहार लगाई जा रही है।इसी कड़ी में आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रदेश में बढ़ रही पेट्रोल डीजल व घरेलू सिलेंडर की कीमतों के संबंध में सिविल लाइन के जिला कलेक्टर विरोध प्रदर्शन करते हुए, एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि, पेट्रोल-डीजल घरेलू सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सरकार को तुरंत रोक लगानी चाहिए ।भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र वा राज्य सरकार टैक्स घटाकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को कम करें ,पेट्रोल डीजल घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए ।गैस की सब्सिडी जारी की जाए, सरकार द्वारा महंगाई को रोकने को ठोस कदम उठाए जाएं ।किसानों का दमन बंद किया जाए और तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं ।यूपी में हो रहे गैंगरेप महिलाओं की हत्या पर रोक लगाई जाए। इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया गया ।ज्ञापन देने वालों में संगीता सैनी, रोहिताश राजपूत ,सूरज, हुमा ,बहादुर अली ,संतराम ,आदि लोग मौजूद थे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
