समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मुरादाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर योगी सरकार व मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा है

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी सलाउद्दीन मंसूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जीएसटी को सरल बनाने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा गया है वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी राज में जंगलराज हो चुका है क्राइम का स्तर बढ़ रहा है कानून व्यवस्था चरमरा गई है बहू बेटियां मां बहने सुरक्षित नहीं उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोल घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं और सरकार आंखें बंद करे हुए बैठी हुई, उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि पेट्रोल व घरेलू गैस के बढ़ते दामों को रोक लगाई जाए साथ ही उन्होंने किसानों को पक्ष रखते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही रवैया दिखा रही है और किसानों की बात नहीं मान रही है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com