देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच मंच पर हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री की इस बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और उनके साथ हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच मंच पर हुए विवाद के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
मुख्यमंत्री की ओर से गायक से सीधे बातचीत किए जाने के बाद घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बातचीत के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और विवाद को लेकर क्या बात हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
