
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड किसान कांग्रेस प्रभारी श्रीमती इंदु मान ने 24 अक्टूबर को निकलने वाली “उत्तराखंड न्याय यात्रा” सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारी से इसको सफल बनाने की अपील की है।
श्रीमती इंदु मान ने अवगत कराया है कि आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जन आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों में चार न्याय यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इन न्याय यात्राओं के माध्यम से महिला उत्पीड़न, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, अग्निवीर योजना, पलायन तथा प्रदेश की अन्य ज्वलंत समस्याओं को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा। श्रीमती इंदु मान ने कहा कि उत्तर कन्या यात्रा को सफल बनाने हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया इसमें की यात्रा का रोड मैप एवं यात्रा को सफल बनाने की योजना तैयार की गई।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाना, उनके अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई को धार देना और कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
अतः सभी सम्मानित कांग्रेसजन जनसंवाद एवं जनसभा कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं।
इन यात्राओं की सफलता केवल संगठनात्मक कार्यक्रम की सफलता नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की समस्याओं, अधिकारों और न्याय की लड़ाई को नई ताकत देने का संकल्प है। हमें आपसी एकजुटता, समन्वय, अनुशासन एवं समर्पण के साथ इन कार्यक्रमों को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की
आइए, हम सब मिलकर न्याय, जनहित और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की इस लड़ाई को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एक सशक्त जन आवांज बुलंद करें।
आप सभी की सक्रिय सहभागिता ही इस अभियान की सफलता का आधार बनेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
