प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होंगे समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष
काशीपुर। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के स्वागत में 24 अक्टूबर, शनिवार को काशीपुर में स्वागत समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर स्थित असमी पैलेस में किया जाना प्रस्तावित है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता नदीम अख्तर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का स्वागत किया जाएगा। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह पत्रकारों से रूबरू होंगे।
प्रवक्ता नदीम अख्तर ने सभी सम्मानित पत्रकारों एवं संपादकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
