शहादत दिवस पर किसानों ने महा पंचायत मैं भरी हुँकार
ठाकुरद्वारा: किसान संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर ग्राम बथुआखेड़ा के निकट नेपा की भूमि पर एक किसान पंचायत किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम किया गया वक्ताओं ने कहीं अमर शहीदों के अधूरे सपनों को साकार करना है कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस कराने तथा एमएसपी पर कानून बनाने तथा बिजली बिल 2020 रद्द कराने आदि की मांगों को लेकर विचार रखें तथा अपने आंदोलन की चिंगारी को घर घर गली – गली पहुंचाने के लिए आव्हान किया तथा किसान नेताओं ने बताया कि जब तक कृषि विरोधी तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक घर वापसी नहीं होगी दिल्ली दिल्ली की सीमाओं पर व गांव गांव तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा किसान यूनियन पंजाब के राजेंद्र सिंह , दीप सिंह वाला कीर्ति , संयोजक संयुक्त किसान युवा मोर्चा हरियाणा , रामेश्वर शयोराणा , डॉ आशीष मित्तल , एमएस धर्मपाल सिंह , मनीष कुमार रामनगर मंडी , ललिता रावत , अवतार सिंह , कैलाश सिंह प्रीतम सिंह , तेजपाल सिंह , रामवीर सिंह , आजम , आबिद अली , अरुण कुमार , लियाकत , प्रवीण सिंह , राजेश कुमार , नरेश सिंह आदि शामिल रहे अध्यक्षता कॉमरेड कल्लन शाह और संचालन कॉमरेड स्वरूप सिंह ने किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com