दहेज लोभी ने दिया तलाक , कर लिया दूसरा निकाह
.
मुरादाबाद : दहेज के लिए पति ने महिला को तलाक दे दिया इतना ही नहीं बाद में दूसरा निकाह भी कर लिया पीड़िता ने हर्जाखर्चा के लिए अदालत में परिवाद दायर किया तो आरोपी ने सौतन के साथ मिलकर विवाहिता को पीट दिया पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला पचपेड़ा चबूतरों वाले मंदिर निवासी नूर सबा ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर पति और सौतन के खिलाफ शिकायत की नूर सबा का कहना है कि उसका निकाह दानिश से हुआ था निकाह के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे इंकार करने पर मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया नूर सबा का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुईं मगर ससुराल वाले नहीं माने तब उसने खर्चे के लिए रिपोर्ट दर्ज करा दी मौजूदा समय में मामला कोर्ट में विचाराधीन है एक दिन वह पैरवी करने गई तो पति आ गया और तलाक देकर चला गया इसके बाद पति ने दूसरा निकाह कर लिया कुछ दिनों पहले वह मां के साथ जा रही थी तो पति ने सौतन के साथ उसका रास्ता रोक लिया नूर सबा के अनुसार दूसरा निकाह करने पर जब उसने दहेज में दिया गया सामान मांगा तो पति ने सौतन के साथ मिलकर पिटाई कर दी साथ चल रही मां ने किसी तरह उसे बचाया एसएसपी ने कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
