सौंधन : हयातनगर क्षेत्र के गौहत गाँव निवासी पूरन सिंह पुत्र महावीर ( 60 वर्ष ) ने अपनी मैंथा फैक्ट्री पर जाकर फंसी लगा ली मामले का पता उस समय चला जब परिजन बुजुर्ग को तलाश करते करते मैंथा फैक्ट्री पहुंचे , तो मैंथा फैक्ट्री पर बुजुर्ग फंसी के फंदे पर लटका मिला परिजनो ने शव जल्दी से नीचे उतारा और घर ले गये , जहां उन्होने पुलिस को सूचना दिये बगैर बुजुर्ग का अन्तिम संस्कार कर डाला सुबह किसी बात को लेकर पूरन का घर वालों से मामूली विवाद हो गया था , जिससे नाराज हो कर पूरन घर से चला गया था नाराज बुजुर्ग जब काफी देर बाद भी घर वापिस नही लौटा तो परिजनो ने बुजुर्ग को तलाश करना शुरू कर दिया , लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी परिजन बुजुर्ग को बरामद नही कर पाए

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com