मारपीट में दोनो पक्षो के खिलाफ एनसीआर दर्ज
ठाकुरद्वारा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनो पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी मनोहर सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के चंद्रपाल सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को पुरानी कहासुनी को लेकर चंद्रपाल सिह ने परिजनो के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से बुरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने मनोहर की तहरीर पर मोहित, रोहित व चंद्रपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है वहीं दूसरे पक्ष चंद्रपाल पुत्र श्यामलाल ने बताया कि मनोहर सिंह ने परिजनो के साथ पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौच करते हुए मारा पीटा। पुलिस ने चंद्रपाल की तहरीर पर रोहित, मनोहर, पायल व स्वाति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ByMohd Nafees

Feb 2, 2021

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com