काशीपुर बीती एक नवंबर को आवास विकास निवासी शंकर शर्मा ने आईटीआई थाने मैं तहरीर दी की आई0जी0एल0 फैक्ट्री से कैमिकल के 35 ड्रम कानपुर ले जाने के लिये फरमान ट्रांसपोर्टर से बुक कराये थे। माल 26 अक्टूबर की शाम को समय 04.00 बजे आईजीएल से कानपुर जाने के लिये निकला था। जिसे दूसरे दिन प्रातः कानपुर पहुँचना था, परन्तु अब तक माल कानपुर नहीं पहुँचा । तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई पर फरमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई आज आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि चोरी गये माल की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया। आज पुलिस टीम ने परमानन्दपुर में स्थित मोहम्मद अहमद, अकील व शाकिर के गोदाम से कैमिकल के कुल 26 ड्रम बरामद कर फरमान हुसैन निवासी ग्राम ईसापुर मूसापुर थाना यात नगर जनपद सम्भल मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम स्तुजानगला थाना टांडा जनपद रामपुर अकील अहमद निवासी ग्राम शाहपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि फरमान ने 26 अक्टूबर को आईजीएल फैक्ट्री से वाहन में कैमिकल के 35 डूम लोड करवाकर उसे कानपुर न भेजकर यहीं पर उतार लिया था। जिसमें से अभी तक वह 09 ड्रम बेच चुके हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार का आज न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com