देहरादून/काशीपुर:
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम के उपरांत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ काशीपुर महापौर दीपक बाली ने प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से विदाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
महापौर दीपक बाली ने इस अवसर को उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
