काशीपुर। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गएऔर
इसी क्रम में बाल्मीकि सभागार में स्कूल के बच्चों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर/ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बच्चों को पेंटिंग सामग्री उपलब्ध करायी गयी, जिसके माध्यम से उन्होंने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र बनाए। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री दीपक बाली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर भी नगर निगम टीम द्वारा शिक्षकों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत GPS कटोराताल काशीपुर; सुदामा लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय,काशीपुर; राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जसपुर खुर्द; आर्य कन्या इंटर कॉलेज ,काशीपुर; GUPS रजपुरा रानी , काशीपुर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं स्वच्छता विषय पर रचनात्मक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
यह पहल बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें स्वच्छ शहर निर्माण में सहभागी बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
