Oplus_131072


काशीपुर, 28 जुलाई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी 8 अगस्त को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे की तैयारियों को लेकर काशीपुर में कांग्रेस संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हल्द्वानी दौरा उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, किसानों की समस्याओं तथा विकास से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *