उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री एवं उधम सिंह नगर प्रभारी प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को नगर निगम काशीपुर पहुंचे। जहां नगर निगम परिसर में सभी विभाग के लगे स्टॉलो का निरीक्षण कर विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली वही नगर निगम के सभागार में 45 दिन के विशेष अभियान के तहत सरकार पहुंचेगी जनता के द्वार “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ” कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिरकत की जहां पर दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की..वही काशीपुर की दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, मेयर बाली, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष मनोज पाल सहित 40 पार्षदों ने भारी बरकम फूलों की माला से स्वागत किया और नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ठ एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया यहां उन्होंने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा”* कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आम जनता से सीधा संवाद किया। साथ ही नगर निगम के पार्षदों ने अपने वार्ड की परेशानियां मंत्री के समक्ष रखी वहीं सख्त लहजे में मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए… नगर में चार्जिंग पॉइंट, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन, नालों का निर्माण, सहित 13 करोड़ 31 लाख का लोकार्पण में शिलान्यास प्रदीप बत्रा ने विधिवत रूप से नारियल तोड़कर किया परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नगर निगम सभागार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब सरकार दफ्तरों से नहीं, जनता के बीच से चलेगी, इस बीच लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। अपने वाणी से मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि काशीपुर के लिए: नए रोडवेज बस अड्डे* का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बीएसवी इंटर कॉलेज के पीछे जमीन चिन्हित है। काशीपुर से दिल्ली, हल्द्वानी, नैनीताल* के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की जाएंगी ।ई-रिक्शा और सिटी बस सेवा* को व्यवस्थित किया जाएगा ताकि जाम और प्रदूषण कम हो। मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ये सरकार जनता की सरकार है। आपका एक-एक सुझाव नीति बनाने में मदद करेगा। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा और काम समय पर होंगे।”लोगों ने सड़क, ट्रैफिक, अवैध पार्किंग और बस स्टैंड की समस्या उठाई। मंत्री ने सभी शिकायतें नोट कर 15 दिन में समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं नगर में चार्जिंग पॉइंट, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन, नालों का निर्माण, सहित 13 करोड़ 31 लाख का लोकार्पण में शिलान्यास प्रदीप बत्रा ने विधिवत रूप से नारियल तोड़कर किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

