काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने चीमा चौराहा स्थित रेलवे फाटक के समीप हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 की शाम को कोतवाली काशीपुर को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि चीमा चौराहे के पास रेलवे फाटक के समीप एक युवक ने गौरव नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया है और घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल गौरव को उसका मित्र उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौरव कश्यप पुत्र स्व. सतीश कश्यप, निवासी ग्राम चतरपुर मेवला, थाना टांडा, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम (आरएफएसएल) ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।मृतक के मामा सुनील कश्यप की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 302/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला (20 वर्ष) निवासी सरस्वती स्कूल के पास, मोहल्ला किला, कोतवाली काशीपुर को साईं पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से स्मैक और नशे के इंजेक्शन का आदी है। मृतक गौरव भी नशा करता था और दोनों अक्सर रेलवे ट्रैक के आसपास सुनसान स्थानों पर बैठकर नशा करते थे। घटना वाले दिन किसी पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी कमर में रखा चाकू निकालकर गौरव के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। बरामदगी हत्या में प्रयुक्त एक रक्तरंजित चाकू। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कांस्टेबल महेंद्र सिंह कांस्टेबल दर्शन सिंह कांस्टेबल आदेश कुमार पुलिस सहयोगी माजिद पुलिस सहयोगी राहुल

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

