Oplus_131072

खटीमा 27 जुलाई, 2026 सूचना। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को अपने आस पास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा हरेला पर्व से लगातार ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण एवं पौधे वितरण किए जा रहे हैं,साथ ही गीता धामी के निर्देशन में फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पखवाड़े पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा,उप प्रधान अमित चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रिंकू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *