Oplus_131072

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर किच्छा रोड स्थित स्वामी शिवानंद कन्या गुरुकुलम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को समर्पित भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नवग्रह वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी जय किशन, उनकी धर्मपत्नी शिल्पी गोयल तथा दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।इस दौरान कुचिला, आंवला, गूलर, जामुन, खैर, शीशम, बांस, पीपल, नागकेसर, बरगद, ढाक, पाखड़, रीठा, बेल, मौलश्री और महुआ सहित अनेक औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।आईएएस अधिकारी जय किशन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के श्री डालचंद जी, प्रधानाचार्या श्रीमती रीता पियूष, श्री अजय जी, श्री राहुल जी, श्री हरविंदर सिंह विर्क, श्री राजेश गुप्ता, श्री कमल राणा, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री शक्ति बटला, श्री विवेक भसीन, श्री अजय अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed