सितारगंज। काशीपुर–सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी के पास यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को केवल शिलान्यास तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित भी करती है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने बताया कि 10.72 करोड़ रुपये की लागत से 81 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, एनएचएआई के अधिकारी अचल जिंदल सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संकलन: बेगुल नदी पर बनने वाला नया पुल काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगा। 81 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 10.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज होगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

