काशीपुर | 19 मई 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेंन बाजार मोहल्ला अली खान क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मेन बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अभियान के दौरान हूटर लगे वाहनों, काले शीशों वाली कारों एवं रैस ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान एवं सीज की कार्यवाही की गई। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

