Oplus_131072

दवा व्यापारियों के बंद के बीच काशीपुर में छह मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले काशीपुर। 20 मई 2026 को प्रस्तावित दवा व्यापारियों के बंद के दौरान आम जनता को दवाइयों एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, काशीपुर द्वारा छह मेडिकल स्टोरों को इमरजेंसी सेवाओं हेतु खुले रखने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन की ओर से उपजिलाधिकारी काशीपुर को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि बंद के दौरान जरूरतमंद मरीजों एवं आम नागरिकों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्न मेडिकल स्टोर संचालित रहेंगे—श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर, गिरीताल — 9690937165 चामुंडा मेडिकोज, रामनगर रोड — 9897644555। गुप्ता मेडिकोज, चीमा चौराहा — 9897132789। K.V.R. फार्मेसी, मुरादाबाद रोड — 9004416369। सहारा फार्मेसी, मुरादाबाद रोड — 9398934533। ग्लोबल मेडिकल स्टोर, बाजपुर रोड 8958680703 एसोसिएशन ने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी जाएंगी, ताकि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी का सामना न करना पड़े।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *