काशीपुर। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी सड़कों का निर्माण कर गड्ढा मुक्त काशीपुर बनाने के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 23 अल्ली खां पश्चिमी में 41 लाख 97 हजार की लागत से बनने वाली 2 सड़कों और वार्ड संख्या 37 पक्का कोट पूर्वी में 1 करोड़ 2 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली 6 सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़कों का शिलान्यास होने से खुश वार्ड वासियों ने अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया और सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने पर उनका आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास अवसर पर पार्षद वैशाली गुप्ता , पार्षद रवि प्रजापति , पार्षद नजमा बेगम , पार्षद मोनिश आशी, शक्ति केंद्र संयोजक शराविया बेगम , वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजेंद्र सैनी, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष नसरीन , योगेश कुमार सक्सेना , नरेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महापौर दीपक बाली ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि काशीपुर क्षेत्र की कोई भी सड़क बगैर बनी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में जनता से सहयोग मांगा और सफाई के मामले में उन्होंने कहा कि जब तक जनता जागरुक होकर साथ नहीं देगी तब तक कितने भी प्रयास कर लो शहर साफ नहीं हो सकता। देश और दुनिया में जिन शहरों की सुंदरता और स्वच्छता की मिसाल दी जाती है इसका सबसे बड़ा कारण वहां की जनता द्वारा दिया जाने वाला सहयोग है। काशीपुर हमारा अपना शहर है इसलिए आओ सभी मिलकर इसे साफ स्वच्छ और सुंदर बनाएं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *