काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के विकास को लेकर एक नई पहल की गई है। महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 23, अल्ली खां पश्चिमी में करीब 41.97 लाख रुपये की लागत से आठ सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, क्षेत्र के लोग और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए नगर निगम का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि जल्द ही पूरे क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
