प्रदेश के ओजस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम काशीपुर में हिंदू शक्ति द्वारा आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव 2022 के तहत ‘एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित’ विषयक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी सतर्क नजर आया । वही मुख्यमंत्री श्री धामी अपराहन बाद 3ः45 बजे देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से चलकर जीटीसी एलीफेंट देहरादून से 4 बजे काशीपुर के लिए प्रस्थान किया। शाम 4ः45 बजे आईजीएल के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का विशेष हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद शाम 5 बजे तीर्थ द्रोणा सागर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उपरांत वहां जय श्रीराम के उद्घोष के नारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया । इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मंचासीन मुख्यमंत्री के अलावा वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, महापौर उषा चौधरी के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम मैं भारी भरकम माला पहनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम मैं सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने वहां की मौजूद जनता का अभिवादन करते हुए दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ द्रोणा सागर मैं पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहां पर दीप जलाकर तीर्थ द्रोणा सागर को रोशन कर दिया। इसके उपरांत श्री धामी ने वहां स्थित मंदिर मैं पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के समापन के उपरांत श्री धामी अपने गृह जनपद खटीमा के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिले के जिला अधिकारी, एसएससी के अलावा भारी पुलिस बल द्रोणा सागर स्थल पर अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए था। मुख्यमंत्री के प्रस्थान करने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
