काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुड़का में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यवसाई महल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी सुबह 8:00 बजे करीब दो बाइक सवार खनन से जुड़े व्यवसाई के घर में घुस कर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें खनन व्यवसाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा, टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गईं, यह सारी घटना घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर दो बदमाश हाथ में तमंचा लेकर घर में घुसे, घुसकर हत्या कांड की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं क्षेत्र में लगातार बढ़ते गोलीकांड के मामले आने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यक्ति का लिप्त होना बताया जा रहा है जोकि पूर्व में भी मृतक मृतक महल सिंह को सिगनल ऐप द्वारा फोन करके धमकी दे चुका था बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का एक स्टोन क्रेशर में पूर्व में हिस्सा था जिसको लेकर इनका आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
