बरेली स्थित हजरत शाह शराफत मिया का सलाना उर्स शुरू,काशीपुर सहित आस-पास से बरेली पहुचे हजारो जायरीन (श्रद्धालु) ! बरेली स्थित शाह शराफत मिया का सालाना 55वा उर्स आज 06 अक्टूबर से शुरू हो गया जहाँ शनिवार की प्रातः 11 बजे कुल शरीफ की रस्म के बाद समापन किया जायेगा प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए सकलैनी ऐकडमी ऑफ़ इंडिया के स्थानीय निगरा व पत्रकार अज़ीम खान,मोहम्मद इकबाल ने बताया की आज देश विदेश से पहुचे उलेमाओ की तकरीर और नातो-मंगवत को सुनने कुल शरीफ में शिरकत करने व् फेज उठाने को काशीपुर सहित दूर-दराज से जायरीनो ने उर्स में शिरकत करने को पहुंचना शुरू कर दिया हे उन्होंने बताया की हुजूर शाह शराफत मिया के गद्दीनशीन पीरे तरीकत हुजूर शाह सकलेन मिया ने आज सुबह बरेली आस्ताने में उर्स का आगाज किया जहां उनके द्वारा 08 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कुल शरीफ/फातेह खुवानी की जाएगी जिसमे देश और दुनिया में अमनो अमान की दुआ के साथ साथ हिन्दुस्थान के तरक्की के लिए खुसूसी दुआ की जाएगी !

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com