वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कुंडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चरस व शराब समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यहां बता दें कि बीती शाम कुंडा पुलिस चेकिंग अभियान में मशगूल थी, इसी दौरान ग्राम बकसोरा हैंड पंप के पास से ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी सुखदेव सिंह के कब्जे से 216 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। वही कुंडा पुलिस ने पुराना ढेला पुल के निकट चेकिंग के दौरान मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर निवासी अभियुक्त सलीम अहमद अंसारी के कब्जे से 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कुंडा एस ओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा है। खासकर यह अभियान नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है, आज दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी बाज़ आ जाएं वरना जेल जाने को तैयार रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
