अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं भाजपा सरकार के ही संरक्षण प्राप्त लोग इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं। कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देनी वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसॉर्ट में प्रदेश की बेटी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
