बीती देर रात गंगे बाबा रोड स्थित बड़े गुरुद्वारे के पीछे लगभग दो दर्जन से अधिक लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। इसी बीच गश्त करती पुलिस भी वहां पहुंच गई और उत्पात मचा रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन यह शरारती तत्व लोग इतने आक्रोश में हो गए कि उनकी कहां सुनी पुलिस से भी हो गई । इसी बात को देखते हुए वाह वॉर्ड नंबर 30 के पार्षद सुरेश सैनी वहां पहुंच गए जो कि वह भी शराब के नशे में थे , उन्होंने पुलिस को अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और नगर निगम मैं पार्षद हूं। लेकिन मामला इतना बड़ गया कि पुलिस को वहां उत्पात मचा रहे 22 लोगों को कोतवाली लाना पड़ा। कोतवाली लाकर पुलिस ने सभी लोगों का 151 में चालान कर दिया। इसी बात से गुसाय पार्षद संग के लोग महापौर उषा चौधरी के नेतृत्व में asp कार्यालय आ धमके, उनका कहना है कि जब पुलिस एक जनप्रतिनिधि से इस तरीके का व्यवहार कर सकती है तो एक आम जनता का क्या हाल होता होगा। इसी को लेकर उन्होंने कटोराताल चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज के सस्पेंड की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक एसपी चंद्र मोहन चौकी इंचार्ज को वहां से नहीं हटाते हैं तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही asp चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामला उत्पाद का है जिन 22 लोगों को उत्पात मचाने के आरोप में लाया गया है उसमें वार्ड नंबर 30 के पार्षद सुरेश सैनी भी है। जिन्होंने पुलिस के साथ कहासुनी की थी । उन्होंने कहा कि जांच कराई जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस के अकॉर्डिंग कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
