– संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता तीन बच्चों के शव नदी में मिले। खोह नदी में 3 बच्चो के शव मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने खोह नदी से रेस्क्यू कर तीनों बच्चे के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पुलिस ने तीनो बच्चो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चों की मौत की खबर के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे स्कूटी से 9 सितंबर को सुबह 5 बजे घर से निकले थे और देर शाम तक भी घर नहीं लौटे थे। परिजनों के द्वारा देर शाम तक काफी खोजबीन की गई लेकिन बच्चों का कहीं पता नही चला। 10 सितंबर को पुलिस ने तीनो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज  कर उनकी खोज बीन सुरु की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल पाया। 12 सितंबर को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच खोह नदी में तीन बच्चों के शव पड़े हुए है। पुलिस ने तीनो बच्चो की शिनाख्त गोबिंद नगर कोटद्वार निवासी आर्यन 16, नमो 13,  रौनक14  रूप में की है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com