काशीपुर। महुआखेड़ागंज नन्दगर स्थित टायर बनाने वाली फेक्टरी के बॉयलर में एसिड डालते वक्त एक श्रमिक बुरी तरह झुलस गया जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई परिजन मुआवज़े आदि की मांग को लेकर फेक्टरी गेट पर धरने पर डटे है घटना की सूचना मिलते ही सीओ वंदना वर्मा मोके पर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई ओर शव रखकर गेट पर डटे परिजनों को समझाने का प्रयास किया पर मृतक के परिजन नहीं माने । आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम कल्याणपुर के रहने वाले बाबूराम यहां उत्तराखंड की महुआखेड़ागंज स्थित नन्दगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास टायर बनाने वाली मैक्स राइड फेक्टरी है जो बहुत ही पुरानी कम्पनी है इसी कम्पनी का श्रमिक बॉयलर में एसिड डालने का कार्य करता था लगभग 9 दिन पूर्व वह बॉयलर में एसिड डालते वक्त बुरी तरह झुलस गए जहाँ अत्यधिक झुलसने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग स्थित अस्पताल ले जाया गया यहां उनका 9 दिन इलाज के बाद बाबूराम (39) की मोत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने करीब रविवार की शाम करीब 5 बजे शव को फेक्टरी गेट पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया वहीं जाम लगाने व हंगामे की सूचना पर सीओ वन्दना वर्मा मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाना चाहा परन्तु परिजनो ने शव नहीं उठाने दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे मृतक के भतीजे ने बताया कि परिवार वाले शव को फेक्टरी गेट पर रखकर मालिक से वार्ता करना चाहते है पर फेक्टरी मालिक मृतक के परिजनों से यहां आकर बात करने को तैयार नहीं है साथ कम्पनी प्रबंधन पर अप्रिय घटना होने पर पर्याप्त इंतज़ाम नहीं है इसलिए वह शव को उठाने नही दे रहे है। वहीँ भारी पुलिस बल फेक्टरी स्थल पर अभी भी तैनात है और मुआवजे आदि मांगो को लेकर सहमति नहीं बन पाई है वहीँ शव के साथ महिलाएं भी धरने पर डटी है। वहीँ सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि मृतक व परिवार वालों को न्याय दिलाया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
