काशीपुर में काफी लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था लोगो को डर के साये में जीना पड़ रहा था लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ रहा था। वन विभाग के प्रयास गुलदार को पकड़ने के लिए नाकाम दिखाएं दे रहे थे, क्योकी गुलदार की अलग अलग छेत्रो में देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थी, ज़्यादातर आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों के बीच में और भी डर का माहौल बना हुआ था जिसको लेकर वन क्षेत्रीय अधिकारी ललित कुमार आर्य ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के माध्यम से आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित लंबी घास फूस को हटाने का कार्य किया,आप को बता दे साफ सफाई का काम निगम को पहले ही करा लेना चाहिए था, लेकिन निगम की अनदेखी लोगों की जान पर बन आई थी जिसको लेकर लोगों की जान की परवाह करने वाली वन विभाग की टीम ने साफ सफाई का काम किया था, गुलदार को पकड़ने के लिए वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार आर्य के नेटवर्क में जगह जगह पिंजरे भी लगाए गए थे जिसमें देर रात वन काशीपुर मानपुर रोड कौशांबी कॉलोनी से गुलदार का सफल रेस्क्यू कर किया गया, स्थानीय लोगों ने अब राहत की सांस ली है, और वन विभाग के रात दिन के प्रयासों को देखा कर स्थानीय लोगों ने वन विभाग का आभार व्यक्त किया है वन क्षेत्रीय अधिकारी के नेतृत्व वन विभाग की टीम अपना कर्तव्य इमानदारी से निभाती हुई दिखाई दे रहे हैं, वन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है रात गुलदार का सफल रेस्क्यू,जो हुआ है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
