प्रयास मानव विकास सोसायटी के कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सोसायटी अध्यक्ष वंदना चौधरी ने बताया कि प्रयास मानव विकास सोसायटी द्वारा क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण का आयोजन शीघ्र किया जायेगा। उन्होंने बताया कि श्राद्ध पक्ष मैं प्रयास मानव विकास सोसायटी ने जनपद उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है उन्होंने कहा कि पितरों की आत्मशांति और पूर्वजों की याद में ज्यादा से ज्यादा लोग पौधारोपण करने के लिए आगे आए। वहीं उन्होंने बताया कि सोसायटी के विस्तार को लेकर नये सदस्यों को सोसायटी में जोड़ा जा रहा है, जिससे सोसायटी सशक्त होकर समाज कल्याण कार्यों में और तेजी ला सके। उन्होंने कहा कि सोसायटी का प्रयास है कि 2022 के अन्त तक प्रदेश के हर जिले में 100-200 कार्यकर्ता सोसायटी से जुड़ सकें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
