अधिकारियों की सख्ती के बावजूद कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं इसी क्रम में आज विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर के कलेक्ट्रट में चकबंदी अधिकारी के दफ्तर में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। टीम ने चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को 3 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पेशकार ने खटीमा निवासी एक व्यक्ति से भूखंड की दाखिल खारिज की फाइल को अग्रसरित करने की एवज में 3 हजार रुपयों की घूस मांगी थी। टीम ने घूसखोर पेशकार को पकड़ने के बाद 7 घंटे तक कार्यालय के बंद कमरे में पूछताछ और अन्य कागजी कार्यवाही की। टीम ने पेशकार आनंद चंद के किच्छा स्थित मकान में जाकर दस्तावेज खंगालने के साथ ही बैंक खातों और संपत्ति के बारे में जानकारी ली। विजिलेंस टीम ने बताया कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये गए नंबर पर शिकायतकर्ता ने 1064 एप पर पेशकार द्वारा घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद टीम ने पेशकार को घूस की रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। और उसे गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
