ठाकुरद्वारा मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें और बरामद की हैं पुलिस ने आरोपी के कोर्ट में पेश किया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शरीफनगर में उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने बाइक सहित एक युवक को हिरासत में लेकर
पूछताछ की पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हिमांशु पुत्र लेखराज निवासी शेरपुर बहलीन बताया है साथ ही पुलिस पूछताछ में उसने सुरजननगर से कुछ दिन पहले एक बाइक व दूसरी बाइक जयनगर से चोरी करना स्वीकार किया है पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद कर ली हैं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com