ठाकुरद्वारा दो पक्षों में गाली – गलौज व मारपीट हो गई पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगरखागूवाला निवासी नसीम ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 8:10 पर वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी उसके पड़ोसी शकील व वसीम पुत्र गण साबिर हुसैन और जुबेर पुत्र शकील ने गाली – गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट की और बचाने आए उसके भतीजे शाने आलम पुत्र जमालुद्दीन को भी घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष के वसीम पुत्र साबिर ने अपनी तहरीर में कहा कि गांव के जमालुद्दीन पुत्र साबिर हुसैन व शाने आलम , दिलशाद और जाकिर पुत्रगण जमालुद्दीन ने रात 8:00 बजे उसके साथ मारपीट की पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
