मुरादाबाद कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने युवक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है । पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की । पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । घटना कटघर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा ने अपने घर में पीतल कारखाना लगा रखा है । वृद्धा के साथ उसकी विवाहित बेटी भी रहती है । आरोप है कि मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाला युवक कारखाने में काम करता है । वृद्धा का कहना है कि 31 मई की रात करीब दो बजे आरोपी युवक उसकी बेटी के कमरे में घुस गया । उसने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया । विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी मां के साथ मारपीट भी की । इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com