ठाकुरद्वारा : विवाहिता ने पति और देवर पर दहेज में पांच लाख रुपये को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है नगर के मोहल्ला वार्ड 1 निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी शादी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर दोस्त निवासी एक युवक के साथ हुई थी विवाहिता का आरोप है कि दहेज लोभी उसके पति और देवर आए दिन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते है इस कारण उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया महिला तभी से अपने मायके में रह रही है पीड़िता ने रविवार को पुलिस को देकर तहरीर देकर पति और देवर पर दहेज की खातिर मारपीट घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
