ठाकुरद्वारा । पूर्व सभासद के बंद घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया ठाकुरद्वारा नगर के मोहलला जमनावाला वार्ड 10 निवासी पूर्व सभासद का घर काफी समय से बंद था पूर्व सभासद रवि गुर्जर अपने घर पर पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान इधर – उधर : बिखरा हुआ था सेफ के ताले टूटे हुए थे जानकारी मिलने पर उनके घर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने बताया कि घर में रखे सोने चांदी के जेवर , – रसोई गैस के दो सिलेंडर , कीमती कपड़े और अन्य काफी सामान घर से गायब है उनका कहना है कि नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी उनके माता पिता से पता लगेगी फिर भी चोरों ने घर में लाखों का सामान चोरी कर लिया है पुलिस को घटना को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com