ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2017 में शराब की तस्करी में प्रयोग की गई दो कारों को जब्त किया था स्विफ्ट कार का ढाई लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा होने पर सुपुर्दगी के बाद अब बोलेरो कार की नीलामी की जाएगी पुलिस ने वर्ष 2017 में पीपली निवासी गौरव यादव से स्विफ्ट डिजायर कार जबकि इनायत नगर निवासी प्रदीप पुत्र बृजेश से बोलेरो कार बरामद की गई थी इन कारो से शराब की तस्करी की जा रही थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर 20.फरवरी 2021 को दोनों कार जब्त करा दी थी स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत ढाई लाख , बोलेरो कार की कीमत डेढ़ लाख रुपया आंकी गई थी गौरव यादव ने ढाई लाख रुपया सरकारी खजाने में जमा करा कर कार रिलीज करा ली थी जबकि बोलेरो कार की नीलामी की प्रक्रिया से पहले प्रदीप को नोटिस दिया गया लेकिन प्रदीप ने कोई जवाब नहीं दिया कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बहुत शीघ्र कार की नीलामी कराई जाएगी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com