ठाकुरद्वारा उलेमाओं की बैठक में बोलते सदर हाजी मुख्तार सैफी
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा
उलेमाओं ने बैठक का आयोजन कर तंजीम इस्लाह ए उम्मत का गठन किया जिसमें व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी को अध्यक्ष और तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद को सचिव चुना गया जबकि कारी सखावत कन्वीनर बनाए गए । उलेमा ने सर्वसम्मति से एलान किया कि शादी ब्याह में डीजे बजाने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा
मदरसा रफीक उल उलूम में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज के बाद तहसील क्षेत्र के तमाम उलेमाओं की बैठक हुई बैठक में मुस्लिम समाज के तमाम गणमान्य लोग भी शामिल हुए ।बैठक में उलेमाओं ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया कि जिन शादी ब्याह में डीजे बजाया जाएगा वहां निकाह नहीं पढ़ाएंगे सर्वसम्मति से तंजीम इस्लाह ए उम्मत का गठन कर व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी को अध्यक्ष और तहसील इमाम मदरसा रफीक उल उलूम के प्रधानाचार्य कारी अब्दुल मुईद को सचिव चुना गया कारी सखावत हुसैन कन्वीनर नियुक्त किए गए संगठन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी बल्ले खान, डॉक्टर अखलाक हाशमी, कारी अनीस उल कादरी, कारी हशमत अली, कारी लियाकत रजा नूरी, हाजी साबिर अली सैफी को भी पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया
बैठक में निर्णय लिया गया कि उम्मत में खेल रही तमाम बुराइयों खासतौर से तीन तलाक, दहेज का लेन देन, डीजे का बजाना के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा कुरान शरीफ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ी आलोचना की गई उलेमाओं ने कहा कि ऐसे जालिम से पूरी उम्मत कोई संबंध ना रखें, वसीम रिजवी के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन हो रहे हैं लेकिन ऐसे घटिया व्यक्ति को ज्यादा महत्व देना ठीक नहीं है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com