दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला ,
ठाकुरद्वारा दहेज़ मैं बाइक की मांग के चलते विवाहिता को पति और अन्य ससुरालजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है । कोतवाली क्षेत्र के गांव पीलकपुर गुमानी निवासी मोहम्मद हनीफ की पुत्री तबस्सुम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका निकाह वर्ष 2016 में कोतवाली क्षेत्र के कालाझांडा गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था । पांच साल के समय में विवाहिता को एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए । नोटबंदी के बावजूद विवाहिता के बाप ने काफी दान दहेज दिया था आरोप है कि रविवार को तबस्सुम के पति , जेठ , देवर और अन्य परिजनों ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर उससे बुरी तरह मारपीट की विवाहिती ने महिला थाना पहुंचकर गुहार लगाई

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
