ठाकुरद्वारा । पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी डंडो से पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर एक महिला सहित चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ख्वाजपुर धन्तला निवासी कमल पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती रात लगभग 9 बजे मैं अपने पिता के साथ घर पर था। तभी गांव के रामौतार,संजय, पुत्रगण ब्रजराज, विद्या देवी पत्नी चन्द्रपाल, तथा राहुल कुमार,पुत्र बलवीर सिंह निवासी बेलखेड़ा थाना स्योहारा एक राय होकर पुरानी कहा सुनी लेकर लाठी डंडो के साथ घर मे घुस आए मुझे और पिता अमर सिंह को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं दूसरे पक्ष के जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव टांडा बेरखेड़ा निवासी राहुल पुत्र बलवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर धंतला निवासी कमल सिंह व उसके पिता अमर सिंह ने बीती रात मेरे साथ गाली गलौच की विरोध करने पर मुझै मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
