ठाकुरद्वारा भगवंत सिंह महाविद्यालय कुआंखेड़ा खालसा के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में नुक्कड़ नाटक में पेश कर उन के माध्यम से ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जानकारी दी । मुख्य अतिथि डॉ बलराम सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता की रक्षा करना हमारा परम धर्म और कर्तव्य है ।
भगवंत सिंह महाविद्यालय कुआखेड़ा खालसा के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छठे दिन रविवार को स्वयंसेवक सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अकरम, अरुण कुमार नितिन कुमार के साथ कुआं खेड़ा, रामूवाला शेखू, मुनीमपुर गांव में पहुंचकर भारतीय संस्कृति और सभ्यता की विस्तार से जानकारी देते हुए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सभ्यता की सुरक्षा के लिए जागरूक किया इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ बलराम सिंह ने अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति गतिशील और यह मानव सभ्यता की शुरुआत तक जाती है हमारी बेहद प्राचीन सभ्यता और संस्कृति पूरी तरह मानवता पर आधारित है । इसकी रक्षा करना हमारा परम धर्म और कर्तव्य है इस दौरान अंशिका कुमारी, शाइस्ता परवीन, गीता, बोवी चौहान, ठाकुर शिवानी, अनिल कुमार, शना परवीन, दीक्षा शर्मा, वसीम, सलमान, सचिन कुमार, मोहम्मद जिशान, आशु कुमार, प्रशांत सिंह चौहान आदि स्वयं सेवक और सेविकाए मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com