ठाकुरद्वारा जिला मुख्यालय से दोपहर तहसील मुख्यालय पर तिकोनिया बस स्टेड पर पहुँची वाणिज्य कर विभाग की सचल दल टीम ने बसों और अन्य वाहनो से उतर रहे सामान की चैकिंग शुरू कर दी। जिससे व्यापारियो में हड़कंप मच गया वाणिज्य कर अधिकारी डॉ, हरित कुमार सचल दस्त के साथ के पुलिस बल लेकर दोपहर तिकोनिया बस स्टेड पर पहुंच गए औेर प्राइवेट बसों से उतार रहे सामान को कब्जे में लेकर व्यापारियो को माल की रसीद और बिल दिखाने के लिए तलब कर लिया। जीवन लाल , किशनलाल फर्म सहित कई व्यापारियो के साथ सामान की चैकिंग देर शाम तक जारी है। इससे लेकर व्यापारियो में हड़कंप मच हआ है। यहा बतादें कि उत्तरखंड के काफी व्यापारियो ने तहसील मुख्यालय पर गोदाम बना रखे है । जिससे हाईवे पर सूर्या पुलिस चौकी निकट स्थित वाणिज्य कर चौकी पर चैकिग से बचा जा सके। इस सामान को गोदाम से रमनावाला रोड , अलीगंज रोड आदि रास्तो सें टैक्स की चोरी कर निकाला जाता है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com