ठाकुरद्वारा बंसत कालीन गन्ने को लेकर डिलारी और सौदासपुर जोन में कृषक गोष्ठी का त्रिवेणी चीनी मिल द्वारा आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ने की फसल पैदावार बढ़ाने और गन्ने लाल सढ़न को लेक किसानों को जागरूक किया रानीनांगल स्थित त्रिवेणी चीनी मिल द्वारा डिलारी जोेन एवम् सौदासपुर जोन में बंसत कालीन गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ, विकास मलिक ने गन्ने की खेती की आधुनिक तकनीक से अधिक लाभ लेने के विषय में जानकारी दी तथा गन्ना प्रजाति में लाल सड़न रोग से रोकथाम करने के लिए किसानो को जागरूक किया। गोष्ठी के दौरान चीनी मिल के उपाध्यक्ष वी,वेंकटारथनम् ने संबोधित करते हुए किसानों को गन्ना प्रजाति को 0 0238 का रकबा कम कर,अन्य प्रजातियों जैसें को, शा0 8272, को0शा0 13235 एवम् को0 शा0 15023 को अवश्य लगाए। गोष्ठी में महाप्रबंधक गन्ना आजाद सिंह ने गन्ना बीच उपचार के लिए महत्व एवं उपचार के विधियों के बारे में जाजकारी दी। गोष्ठी में सहायक महाप्रबंधक गला विपिन कुमार ने चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सुमित चौधरी, राजविन्द्र, संधु एवं अन्य चीनी मिल अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
