ठाकुरद्वारा । अधिवक्ता की फेसबुक आई डी हैक कर उसकी पुत्री को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि वह बीती 26 फरवरी की दोपहर लगभग 2 बजे अपनी फेसबुक आई डी पर आने वाली अपडेट देख रहा था। तभी उसने देखा कि किसी ऋषि सिंह पुत्र अज्ञात ने उसकी आई डी हैक कर उसकी पुत्री से सम्बंधित आपत्तिजनक पोस्ट डाल रखी है और पोस्ट के साथ उसे बदनाम करने की नीयत से एडवोकेट लिखकर संबोधित किया गया है। पीडि़त अधिवक्ता का कहना था कि इससे उसे मानसिक आघात पंहुचा है और उसके सम्मान को भी ठेस पहुंची है। अधिवक्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ऋषि सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
