ठाकुरद्वारा जिलाधिकारी राकेश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में होली त्योहार व पंचायत चुनाव को मददेनजर करते हुए अवैध शराब कारोबारियो के खिलाफ चलाया।
पुलिस टीम और आबकारी टीम ने अवैध शराब कारोबारियो के खिलाफ धरपकड़ अभियान को लेकर थाना डिलारी परिसर में थाना में चौकीदारो के साथ मीटिंग हुई मीटिंग के दौरान चौकीदारों को नकली अवैध शराब , सस्ती शराब से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानियां व राजस्व हानि के प्रति जागरूक किया गया अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त व्यक्ति और अवैध शराब में संदिग्ध गतिविधि के बारे में आबकारी व पुलिस विभाग को सूचना दे मीटिंग में चौकीदारों का नाम पता और मोबाइल नंबर लिया गया इसके बाद क्षेत्र में विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना डिलारी क्षेत्र की देशी,विदेशी व बियर की दुकानों की जांच की गई जांच के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा के क्यू आर कोड व बारकोड की भी जांच की गई इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी डिलारी सतराज सिंह ,आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित आबकारी स्टाफ उपस्थित रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
