उधम सिंह नगर, 26 सितंबर 2026। जनपद उधम सिंह नगर में शनिवार सुबह बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से प्राप्त मौसम एवं आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। हालांकि, कहीं से भी गंभीर जलभराव अथवा किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है और सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य बताई गई है। जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तहसीलवार स्थिति के अनुसार जसपुर और काशीपुर में हल्की बारिश, जबकि बाजपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में मध्यम बारिश हो रही है। गदरपुर में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं किच्छा में भी बारिश जारी है। अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की सूचना नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है। सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू बारिश के बावजूद जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर यातायात सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। किसी प्रमुख मार्ग के बाधित होने की सूचना नहीं है। बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार जनपद में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर न जाएं तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
