Oplus_131072


काशीपुर। करीब छह माह से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को काशीपुर पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर शादी के लिए ले जाने के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को 15 वर्षीय बालिका (काल्पनिक नाम सपना) बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर 1 अप्रैल 2026 को कोतवाली काशीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 114/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बालिका की तलाश के लिए तत्काल निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को पुलिस को सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी से बालिका को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बालिका को आरोपी अभिषेक शर्मा (28 वर्ष), पुत्र उपकार शर्मा, निवासी शांतिनगर, रमपुरा, काशीपुर के कब्जे से सकुशल बरामद किया। पुलिस जांच में बालिका को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से ले जाने की बात सामने आने पर मुकदमे में धारा 87, 137(2) व 65 बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपी अभिषेक शर्मा को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: अभिषेक शर्मा पुत्र उपकार शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी शांतिनगर, रमपुरा, थाना काशीपुर। पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक संजय सिंह कांस्टेबल किरण मेहता कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल (एसओजी)

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *