Oplus_131072

काशीपुर। यहां बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में काशीपुर अर्बन बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मंडल तथा बैंक के चुनाव में सहयोग देने वाले क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी आए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने माने किसान चौधरी संसार सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बाली ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुने गए बोर्ड से अपेक्षा करता हूं कि वह किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से बचते हुए बैंक के हित में काम करेगा। मैं खुद कोई हस्तक्षेप करने में विश्वास नहीं रखता।हां बैंक को आगे बढ़ाने में जहां कहीं भी मेरी मदद की जरूरत होगी मैं 24 घंटे सबसे आगे खड़ा नजर आऊंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि बैंक रूपी इस पौधे को जिन्होंने रोपा था आज वह उन्हीं के हाथों में सौंप दिया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौधरी संसार सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बैंक का काफी लंबा इतिहास देखा है और पहली बार ऐसा देखने में आया जब बोर्ड के गठन में कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया गया और बगैर पैसे के लालच के यह बोर्ड गठित हुआ जिसके लिए महापौर दीपक बाली बधाई के पात्र है और मैं तो भारतीय जनता पार्टी से अनुरोध करता हूं कि ऐसे प्रभावशाली समन्वयक एवं विकास की दूरदर्शी और ईमानदार सोच रखने वाले दीपक बाली को चुनाव संचालन समिति का मुखिया बनाएं तो निसंदेह चुनाव का परिणाम बहुत ही सार्थक और ईमानदारी के साथ आएगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में ईमानदारी से निर्वाह करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और बैंक के नए बोर्ड को अपनी शुभकामनाएं दी। इस चुनाव में बेहतर भूमिका निभाने हेतु नगर निगम पार्षद तथा ब्लॉक प्रमुख पति विजय कुमार बाबी को इस चुनाव का हनुमान घोषित कर गदा देकर सम्मानित किया गया तो महापौर दीपक बाली को ईमानदारी से हुए इस चुनाव का दूरदर्शी नेता बताया गया और उन्हें राम दरबार देकर सम्मानित किया गया। बैंक की नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी पुष्पा देवी को उनकी जेठानी प्रवेश देवी एवं देवरानी बबली चौधरी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तो बैंक के उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल को चौधरी हर्ष भान सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उधर संचालक मंडल की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी सिद्धू का श्रीमती मीनाक्षी राठी साधना गुप्ता का श्रीमती मंजू राठी सोनम गोयल का प्रमोद देवी कामना का रमेश देवी चंद्र मोहन का देवराज सिंह संजय चौधरी का चौधरी कुंवरपाल सिंह पवन यादव को शेखर मेहरा आदि ने सम्मानित किया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलेंद्र चौधरी को सुभाष मेहरा हरियाणा से आए नरेश कुमार सिंह को सतपाल सिंह आदि ने सम्मानित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति चौधरी वेदपाल सिंह ने कहा कि जिस अपेक्षा के साथ नए बोर्ड का गठन किया गया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेगा और बोर्ड के संचालन में सभी की मदद ली जाएगी। कार्यक्रम का शानदार संचालन काशीपुर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त चौधरी यशवीर सिंह राठी ने किया। कार्यक्रम में कमलेंद्र चौधरी बाजपुर से आए वरिष्ठ उद्यमी सतनाम सिंह रंधावा सूरजपालसिंह धीरेंद्र राठी सरदार हरदीप सिंह चीमा वीरेंद्र सिंह राठी चौधरी समरपालसिंह की छोटी पुत्री रत्ना सिंह रविंद्र राणा धीरेंद्र राठी चौधरी वीरेंद्र सिंह चौधरी समरपालसिंह चौधरी वेदपाल सिंह श्रीमती इंदूमान महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह बबलू चौधरी रजत सिद्धू यश चौधरी धीरेंद्र राठी चौधरी देवराज सिंह मनोज चौधरी डॉक्टर एसपी सिंह भाजपा नेता ईश्वर गुप्ता अभिषेक गोयल देवपाल सिंह श्रीमती राजदुलारी श्रीमती राजरानी सत्येंद्र राठी मुकेश चावला मनोज बाटला मुकेश पाहवा अमन बाली चेतन अरोरा प्रतीक अग्रवाल पुष्प अग्रवाल सहित दिल्ली हरियाणा पंजाब व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ो गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *